विशेष सूचना :- महाशिवरात्रि त्यौहार मंगलवार 1 मार्च को झाड़खंड महादेव  मंदिर क्वींस रोड वैशाली नगर जयपुर में बहुत धूम धाम से मनाया जायेगा। 

झाड़खंड महादेव , जयपुर में आपका स्वागत है

Image

जयपुर स्थित एक ऐसा खूबसूरत मंदिर जो दक्षिण भारत के मंदिरो की खूबसूरती लिए है  और इस मंदिर का नाम झाड़खंड महादेव मंदिर है , हज़ारों श्रद्धालु इस मंदिर में प्रतिदिन दर्शन व् आरती के लिए नियमित रूप से आते है| जहाँ श्रद्धा है वहां भग्क्तों  की भीड़ हमेशा रहती है|

महादेव जी "देवो के देव" माने जाते हैं और इसी वजह से ये झाड़खंड महादेव मंदिर जयपुर के उन चुनिंदा मंदिरों में से है जहाँ भोले भक्तों का ताँता हमेशा लगा रहता है| माना ये भी जाता है की भक्तो की हर इच्छा एवं मुराद यहां पूरी होती है| श्रद्धा भाव से आने वाले भग्क्त कभी खाली हाथ नहीं लौटे झाड़खंडनाथ  महादेव जी के मंदिर से|

यह शिव मंदिर बहुत ही प्रचलित है और यहाँ का शिव दर्शन मन को अत्यंत शान्ति प्रदान करता है| यह मंदिर बरसों  पुराना है और यह भी माना जाता है कि  यहाँ इस भूमि पर सैकड़ों बाबाओं ने तपस्या भी की है। धर्म की इस देश में एक ख़ास जगह है और यहाँ देवी देवताओ को बहुत श्रद्धा और मन से पूजा जाता है| इसी वजह से यह चमत्कारिक मंदिर भी देश भर में प्रचलित है| यह मंदिर जयपुर के प्रेमपुरा में स्थित है| इस मंदिर में पुरे वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है|  शिवरात्रि के समय यहाँ एक अलग ही नज़ारा रहता है| ऐसा माना जाता है की जो भी यहाँ शिवलिंग के दर्शन करता है और शिवलिंग को पंचामृत से स्नान करवाता है उसकी भगवान शिव हमेशा रक्षा करते है|

Live Darshan

लाइव दर्शन सुबह 5 बजे से रात्रि 9 बजे (मंगला आरती से सयन आरती)

Online Booking

  • जल अभिषेक

  • दूध अभिषेक

  • श्रृंगार बुकिंग

  • यज्ञशाला बुकिंग

  • हॉल बुंकिंग

महादेव पूजा कार्यक्रम

दिन अनुसूची

  • मंदिर खुलने का समय

  • सुबह 4.30 बजे
  • दर्शन समय

  • सुबह 4.45 बजे से रात्रि के आरती तक

जल अभिषेक
समय :- प्रात: 5:15 से साँय 4 बजे तक
सायं कालीन आरती
सूर्यास्त अनुसार
शयन आरती
11 बजे  प्रत्येक  सोमवार
11.30 बजे सावन सोमवार
12 बजे आखिरी सोमवार
10.30 बजे प्रदोष में  बजे  पूरे वर्ष  
9 बजे  सर्दियों में  दिवाली के अगले दिन से होली तक
9.30 बजे होली के अगले दिन से 14 मई तक 10 बजे 

15 मई से समय :- प्रात: 5:15 से साँय 4 बजे तक

सिद्धांत पंचांग

विनम्र निवेदन

मंदिर में आये दर्शनार्थी से मेरा विनम्र निवेदन है की दान के रूप में कोई भी रुपया या सामान मंदिर ट्रस्ट नहीं लेती है।

किसी भी प्रकार के बहुमूल्य चीजों के दान के  लिए मंदिर कार्यालय में संपर्क करें

सेवा का निःस्वार्थ  सम्पादन  हमारा कर्तव्य है।

मंदिर परिसर में गिरे हुए कचरे को उठाकर कचरा पत्र में दालने के लिए संकोच  न करें, तो यह प्रभु के आंगन को बुहारने की अप्रतिम सेवा तो होगी ही और हमारा कदम स्वच्छ भारत की ओर भी बढ़ेगा।

सयन आरती समय

 

  • सयन आरती समय - 9.30 बजे रात्रि (21 मार्च से)

विशेष आग्रह

  • मंदिर परिसर में गिरे हुए कचरे को उठाकर कचरा पत्र में दालने के लिए संकोच  न करें, तो यह प्रभु के आंगन को बुहारने की अप्रतिम सेवा तो होगी ही और हमारा कदम स्वच्छ भारत की ओर भी बढ़ेगा।

आने वाले त्यौहार

महाशिवरात्रि त्यौहार मंगलवार को झाड़खंड महादेव मंदिर क्वींस रोड वैशाली नगर जयपुर में बहुत ही धूम धाम से मनाया जायेगा। मंगलवार 1 मार्चDate: 2022-03-01

Mahadev Darshan

View more

Get in touch with us