• मंदिर खुलने का समय

  • सुबह 4.30 बजे
  • दर्शन समय

  • सुबह 4.45 बजे से रात्रि के आरती तक

जल अभिषेक
समय :- प्रात: 5:15 से साँय 4 बजे तक
सायं कालीन आरती
सूर्यास्त अनुसार
शयन आरती
11 बजे  प्रत्येक  सोमवार
11.30 बजे सावन सोमवार
12 बजे आखिरी सोमवार
10.30 बजे प्रदोष में  बजे  पूरे वर्ष  
9 बजे  सर्दियों में  दिवाली के अगले दिन से होली तक
9.30 बजे होली के अगले दिन से 14 मई तक 10 बजे 

15 मई से समय :- प्रात: 5:15 से साँय 4 बजे तक


 श्रीझाड़खंड महादेव तीर्थ स्थली में आरती व पूजा का  समय बरसों से निश्चित है। श्रीझाड़खंड महादेव  तीर्थ स्थली में पूजा व आरती दिन में दो बार होती है।
पहली पूजा व आरती का समय सुबह 4 बजे पूजा प्रारम्भ करके 4.45 बजे आरती करते है। दूसरी शाम को सूर्यअस्त पर आरती होती है। सांय की आरती से पहले करीब शाम 4 बजे गर्भग्रह के पट बन्द करके नियम कि पूजा व मंदिर को धोया जाता है। गर्भग्रह को धोने के बाद श्रीझाड़खंड महादेव शिवज्योर्तिलिंग का श्रृंगार होता है। भोले बाबा का श्रृंगार  चलता रहता है और भक्त इस श्रृंगार का अनंद लेते रहते है। श्रीझाड़खंड महादेव तीर्थ स्थली में नियमित समय रात्री 9 बजे शयन होता है। प्रदोश के दिन शयन का समय 10 बजे का रखा गया है। प्रत्येक सोमवार को शयन का समय 11 बजे का रखा गया है। क्यों कि इन दिवसों पर भक्तो कि संख्या अधिक होती है। श्रीझाडखण्डनाथ तीर्थ स्थली में भक्तों के लिये शिव दर्शनों  की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां यह प्रयास रहता है की आने वाले शिव भक्तों को ज्यादा से ज्यादा दर्शनों का लाभ प्राप्त हो सके।